ई-कॉमर्स के बढ़ते प्रभाव से छोटे व्यापारियों पर संकट : रमेश चंद्र
गोरखपुर, मई 23 -- गोरखपुर। तेजी से बढ़ते ऑनलाइन बाजार और ई-कॉमर्स कंपनियों के विस्तार को लेकर व्यापारिक संगठनों ने चिंता जताई है। संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में छोटे दुकानदारों और मोहल्लों की पारंपरिक दुकानों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। गली-मोहल्लों में वर्षों से संचालित छोटी दुकानें एक-एक कर बंद होती जा रही हैं, जिसका प्रभाव केवल व्यापारियों ही नहीं बल्कि आम जनता पर भी पड़ सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार को आगाह करते हुए कहा कि यदि जल्द ही मजबूत और संतुलित ई-कॉमर्स नीति नहीं लाई गई तो छोटे व्यापारी और पारंपरिक बाजार व्यवस्था इतिहास का हिस्सा बन सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.