लखनऊ, जून 13 -- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के बढ़ते प्रभाव और मनमाने रवैये से रिटेल सेक्टर का व्यापार चौपट होने पर चिंता जताई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने शनिवार को कहा कि हजारों व्यापारियों की दुकानें बंद हो चुकी हैं और कई बंद होने की कगार पर हैं। इससे निपटने और खुदरा व्यापार को बचाने की रणनीति तैयार करने के लिए संगठन ने 15 जून को अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रांतीय कार्यकारिणी और कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो रिटेल सेक्टर के सामने भयावह स्थिति पैदा हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...