भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी व किसान पंजीकरण करने के मामले में कृषि विभाग भागलपुर पूरे बिहार में अव्वल स्थान हासिल किया है। राज्य स्तरीय समीक्षा में पाया गया कि भागलपुर जिले में अब मंगलवार को 25421 किसानों का पंजीकरण व 27773 किसानों का ई-केवाईसी किया गया है। जबकि जिले के दो लाख 74 हजार 158 किसान अभी पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ हासिल कर रहे हैं। इनमें से अबतक एक लाख 54 हजार 75 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 63 प्रतिशत उपलब्धि है। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले की इस उपलब्धि पर जिला कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर प्रसाद समेत इस कार्य में लगे सभी कृषि पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.