औरंगाबाद, मई 2 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में जन वितरण प्रणाली के डीलरों के साथ बैठक कर एसडीओ अमित राजन ने ई-केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अतुल्य कुमार भी मौजूद रहे।

बैठक का उद्देश्य समीक्षा के दौरान एसडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि ई-केवाईसी का कार्य हर हाल में शत-प्रतिशत पूरा किया जाए और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने डीलरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लाभुकों का ई-केवाईसी सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।

अनियमितता की जानकारी साथ ही यह भी कहा गया कि यदि किसी स्तर पर अनियमितता या अपात्र व्यक्ति द्वारा लाभ उठाने की जानकारी मिलती है, तो उसे तुरंत चिन्हित कर प्रशासन को सू...