एटा, मार्च 6 -- ऐसे सभी राशनकार्ड लाभार्थियों जिनकी ई-केवाईसी प्रक्रिया अभी तक पूर्ण नहीं हुई है। उनके सापेक्ष खाद्यान्न वितरण को अग्रिम तीन माह के लिए निलंबित किया जाएगा। इन्हें एसएमएस के माध्यम से रिमाइंडर भेजकर अवगत कराया जाएगा। वह निर्धारित तीन माह की अवधि में हर हाल में अपनी ई-केवाईसी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर जो लाभार्थी निर्धारित समयावधि में अपनी ई-केवाईसी करा लेंगे। वह अगले माह से पुनः खाद्यान्न प्राप्त करने के पात्र होंगे। ई-केवाईसी न कराने वाले राशनकार्ड लाभार्थियों (0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को छोड़कर) का डाटा फिलहाल खाद्यान्न वितरण से हटा दिया गया है। ई-केवाईसी के लिए लंबित सभी लाभार्थियों का विवरण ई-पॉस मशीनों पर प्रदर्शित किया जा रहा है, जिससे उनकी ...