देहरादून, अक्टूबर 1 -- देहरादून। घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराने वालों को अब सिलेंडर नहीं मिलेगा। एजेंसियों की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से अक्तूबर में ई-केवाईसी कराने की अपील की है, वरना कनेक्शन बंद हो जाएगा। गैस कंपनियों ने भी इसे लेकर सख्ती बढ़ा दी है। लेकिन अभी भी उत्तराखंड में कुल कनेक्शनों में से करीब 25 फीसदी उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। सबसे ज्यादा देहरादून में 1.59 लाख और हरिद्वार में करीब 70 हजार उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी है। वहीं, उत्तरकाशी में लगभग 25 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने प्रक्रिया पूरी नहीं की है। उधर, गुरुवार को देहरादून की एजेंसियों में ई-केवाईसी के लिए लोगों की भीड़ जुटी। लोगों ने एजेंसियों पर सिलेंडर बुक नहीं करने का आरोप लगाया। एजेंसियों की ओर से ई-केव...