मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन में सोमवार को वीबी जी रामजी को लेकर कार्यशाला हुई। इसमें मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी हंसराज कुमार ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना, रोजगार का अवसर बढ़ाना तथा स्वच्छ और समृद्ध गांव का निर्माण करना है। सभी जॉब कार्डधारी का इकेवाईसी कराना आवश्यक है। इसके लिए पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। बताया कि कच्ची सड़कों का सुदृढ़ीकरण, जल संरक्षण के लिए तालाबों की खुदाई एवं जीर्णोद्धार, वर्षा जल संचयन, नाला निर्माण, स्कूल का चहारदीवारी निर्माण, पौधरोपण तथा पंचायत भवनों की मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों की सफाई और सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.