भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता आगामी छह से आठ जनवरी के बीच विशेष शिविर लगाया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर प्रसाद ने बताया कि अभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभुकों का पंचायत स्तर पर ई-केवाईसी किया जा रहा है। लेकिन छह, सात व आठ जनवरी को राजस्व विभाग के साथ कृषि विभाग विशेष शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में ई-केवाईसी के साथ-साथ किसानों का फार्मर रजिस्ट्री बनाने का काम भी किया जाएगा। फार्मर रजिस्ट्री से आगे चलकर किसानों एक ही प्लेटफार्म पर उनके सभी खेत व प्लाटों का ब्योरा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...