सीवान, जनवरी 6 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों के लिए ई-केवाईसी कराना बड़ी चुनौती बन गया है। मनरेगा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। इसी वजह से जिले के विभिन्न कॉमन सर्विस सेंटर और संबंधित कार्यालयों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। ठंड के मौसम में घंटों इंतजार के बाद भी कई लाभुकों को बिना काम कराए खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। इसमें सबसे बड़ी समस्या जिले में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन पाने वाले लाभुकों की है। क्योंकि इसमें वृद्ध, दिव्यांग, विधवा लाभुक शामिल है। गौर करने वाली बात है कि जिले में पेंशनधारियों की संख्या संख्या साढ़े तीन लाख के आसपास है। वृद्ध व द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.