मधुबनी, दिसम्बर 10 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बाबूबरही प्रखंड में सभी जन-वितरण प्रणाली के सभी विक्रेताओं को शत प्रतिशत लाभुकों के ई-केवाईसी कार्य सप्ताह भर में पूर्ण करने का आदेश दिया गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सभी विक्रेता कार्य को गंभीरता से लें और तय समय सीमा में पूरा करे। उन्होंने विशेष रूप से उन लाभुकों पर ध्यान देने को कहा है जिनका नया राशन कार्ड निर्गत किया गया है। साथ ही जिन पुराने कार्डों में नए नाम जोड़े गए है। ऐसे लाभुकों का ई-केवाईसी जल्द से जल्द अद्यतन करना अनिवार्य है, ताकि राशन वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए। एमओ ने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर विक्रेताओं पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सभी विक्रेताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कार्य प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.