जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- कुर्था, निज संवाददाता। सरकार द्वारा मिलने वाली सभी पेंशन योजना के लाभार्थी यथा शीघ्र अपना ई केवाईसी करवा लें। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी ने बताया कि विगत एक दिसंबर से ही केवाईसी डाले जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। सभी लाभार्थी अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें। बल्कि समय रहते अपना केवाईसी अपने सम्बंधित बैंक की शाखा में कम्प्लीट कर लें। इसके लिए आधार कार्ड आदि विभिन्न वांछित प्रमाण पत्र, जिसे माँगा गया है उसे पूरा करवाएँ। ताकि बाद में पेंशन की राशि के लिए उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...