देवरिया, मार्च 17 -- तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सक्रिय जॉब कार्ड धारकों की ई-केवाईसी पूर्ण न होने पर डीसी मनरेगा आलोक पांडे ने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी ग्राम पंचायतों में जल्द से जल्द ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराई जाए, क्योंकि नए नियम के अनुसार मनरेगा के तहत काम करने वाले सभी जॉब कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी शत-प्रतिशत अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और रोजगार सेवकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकासखंड क्षेत्र के सभी गांवों को मिलाकर कुल 7775 सक्रिय जॉब कार्ड धारक हैं, जिनमें से अब तक 5511 जॉब कार्ड धारकों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है, जबकि शेष की प्रक्रिया अभी लंबित है।डीसी मनरेगा ने कहा कि विकासखंड की 45 ग्राम पंचायतों में से कई गांवों में ई-केवाईसी की प्रगत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.