श्रावस्ती, जून 24 -- भिनगा (श्रावस्ती): समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित छात्रवृत्ति योजना के तहत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का ई केवाईसी कराया जा रहा है। इससे तहत विद्यालयों समय से ई केवाईसी कराने का निर्देश दिया गया है। फिर भी 16 विद्यालय अब तक ई केवाईसी नहीं करा सके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में ही ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल सके। इसके लिए सभी विद्यालयों को विद्यार्थियों का ई केवाईसी कराने का निर्देश दिया गया है। लेकिन अब तक जिले के 16 विद्यालय ई केवाईसी कराने में सक्रियता नहीं दिखा सके हैं। इनमें गुलरा परसोहना का अबू आसिम आजमी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, राजकीय हाईस्कूल ददौंरा, राजकीय हाईस्कूल बैरागीजोत, राजकीय हाईस्कूल बांसकुड़ी, राजकीय हाईस...