वाराणसी, अप्रैल 29 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरेका इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मंच के बजाय सीधे नारी शक्ति के बीच पहुंचे। महिलाओं के हुजूम के बीच बने गलियारे में रेड कारपेट पर ई-कार्ट से प्रधानमंत्री जैसे ही पहुंचे, वहां उत्साह देखने लायक था। महिलाओं के बीच वह करीब 10 मिनट तक ई-कार्ट से घूमे। फिर मंच पर पहुंचे तो बोले कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए वह काशी की महिलाओं से आशीर्वाद लेने आए हैं।नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभिवादन सम्मेलन में शामिल होने के लिए तेज गर्मी के बावजूद आधी आबादी दोपहर के पहले से पहुंचने लगी थी। यह भी पढ़ें- कला छात्रों ने चार घंटे में तैयार की विशालकाय रंगोली इनमें किशोरियों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल थीं। छात्राएं, गृहणियां, नौकरीपेशा, कामगार एवं उद्यमी महिलाएं...