पलामू, मई 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने ई-कल्याण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ जिले के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने कहा कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित यह योजना उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की। साथ ही संबंधित शिक्षण संस्थानों एवं अधिकारियों को भी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं को आवेदन प्रक्रिय...