ई-कचरे से काम के पुर्जे निकाल बचा कबाड़ जहां-तहां फेंक रहे कबाड़ी
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- नोट :: इसके फोटो हैं ::: -तारों को जलाकर तांबा और एल्युमिनियम निकालने का काम धड़ल्ले से चल रहा -नगर निगम इन कबाड़ियों पर नहीं लगा पा रहा लगाम आशीष गुप्ता नई दिल्ली। देश की राजधानी में ई-कचरा निस्तारण गैर वैज्ञानिक तरीके से हो रहा है। कबाड़ी अवैध रूप से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रानिक उपकरणों से गैर वैज्ञानिक तरीके से काम के पुर्जे निकाल कर बाकी खतरनाक तत्व जहां-तहां फेंक रहे हैं। तारों को जलाकर उससे तांबा निकाल रहे हैं। इससे वायु से लेकर मिट्टी और जल प्रदूषित हो रहा है। दिल्ली नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। कभी कोई शिकायत हुई तो एक-दो गोदामों को सील कर दिया जाता है। यही वजह है कि ई-कचरा प्रबंधन नियम लागू होने के बावजूद कबाड़ी बेरोकटोक ऐसा कर पर्यावरण को धड़ल्ले से नुकसान पहुंचा रहे हैं। नालों के जरिए यही खतरनाक तत्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.