विशेष संवाददाता, अक्टूबर 4 -- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब यूपी स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (यूपी-स्वान) का विस्तार करने जा रही है। अब प्रदेश के सभी 75 विकास भवन, 18 कमिश्नर कार्यालय सुरक्षि डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे। बची हुई तहसीलें और ब्लॉक भी हाईस्पीड डाटा नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। इससे नागरिक सुविधाएं तेज होंगी और फाइलों का बोझ कम होगा। प्रदेश सरकार अब यूपी स्वान-3 लाने जा रही है। इसका मकसद सभी सरकारी कार्यालयों को हाईस्पीड डाटा मुहैया कराना है। इससे सरकारी कामकाज, नागरिक सेवाओं में तेजी, सुरक्षित और ऑनलाइन सुविधाएं मुहैया होंगीई-ऑफिस से जुड़ेंगे विकास भवन और कमिश्नर दफ्तर यूपी-स्वान-3 के तहत सभी केंद्रों को अब डबल लाइन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। अभी स्टेट, 75 जिला मुख्यालय, 235 तहसीलें और 574 ब्लॉक मुख्यालय समेत कुल 885 प्लाइंट जुड़े हुए ह...