रामपुर, अप्रैल 7 -- रामपुर। मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शुमार ई-ऑफिस प्रणाली को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने में रामपुर ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की मेहनत रंग दिखाने लगी है। जनपद में अकेले राजस्व विभाग द्वारा ई-ऑफिस के माध्यम से 73,891 फाइलों का सफलतापूर्वक संचालन कर न सिर्फ कार्यों के त्वरित निस्तारण का नया रिकॉर्ड बनाया गया है, बल्कि सरकारी कामकाज में पूरी पारदर्शिता भी सुनिश्चित की गई है। इस शानदार सफलता के पीछे ई-ऑफिस का उपयोग न करने वाले लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन बाधित करने जैसी सख्त कार्रवाई ने संजीवनी का काम किया है।नियमित समीक्षा और निगरानी से मिली कामयाबीजनपद में सरकारी कामकाज को पूरी तरह से पेपरलेस और डिजिटल बनाने के लिए प्रशासन स्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.