प्रयागराज, जनवरी 16 -- प्रयागराज। मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद ई-ऑफिस पर काम नहीं करने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार समेत जिले के 26 अफसरों-कार्मिकों का वेतन रोक दिया गया है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने निर्देश दिए हैं कि जब तक सूची में शामिल अफसर और कार्मिक ई-ऑफस पर काम नहीं करते तब तक वेतन जारी न किया जाए। सूची में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार, संतोष कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार त्रिपाठी व वीरेन्द्र कुमार कनौजिया, जिला समन्वयक राजीव कुमार त्रिपाठी, विकास पांडेय, संतोष तिवारी व अभिनव सिंह का नाम शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.