हरदोई, मार्च 16 -- हरदोई। परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य ने पिहानी, बावन एवं भरावन विकास खंडों के निरीक्षण के दौरान ई-ऑफिस पर कार्य न होते पाए जाने पर सभी कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक ने बताया कि बावन विकास खंड के निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक अतुल अवस्थी की सेवा पुस्तिका अपूर्ण मिली। कई अन्य अभिलेख अधूरे मिले जिसे पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए। क्षेत्र पंचायत रजिस्टर मौके पर नहीं मिला। इससे कार्ययोजना का मिलान नही हो सका। परियोजना निदेशक ने कार्ययोजना एवं टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी करने के निर्देश दिए। मनरेगा की पत्रावलियों में हस्ताक्षर छूटे हुए मिले, जिसे सही करने के निर्देश दिए। सहायक विकास अधिकारी पंचायत के अभिलेख भी पूर्ण नहीं पाए गए जिस पर नाराजगी जताई। पिहानी विकास खंड के निरीक्षण में खंड विक...