बदायूं, जून 10 -- उझानी। कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे के मामले में एक ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि गलत दिशा से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने ई-ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चालक समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका उपचार चल रहा है। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र में जजपुरा स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास का है। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कादरवाड़ी की रहने वाली फात्मा ने पुलिस को तहरीर देकर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फात्मा ने बताया कि पांच जून की शाम उनके पति सादिक हुसैन ई-ऑटो से सवारियां लेकर बदायूं से उझानी जा रहे थे। यह भी पढ़ें- ई-ऑटो में टक्कर मारने के आरोप में ट्रक चालक पर मुकदमा आरोप है कि सामने से गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सादिक हुसैन...