सहारनपुर, जून 12 -- गंगोह, संवाददाता। ई-ऑक्शन के माध्यम से खरीदी गई भूमि पर जबरन कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी सिकोपुर निवासी मुजीबुर्रहमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गंगोह क्षेत्र के बोडपुर मजरे चक गुटकू स्थित भूमि जनवरी 2026 में बैंक की ई-ऑक्शन प्रक्रिया के जरिए खरीदी गई थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर कुछ लोग साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और वहां लगे ताले तोड़ने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई तथा हमला करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। यह भी पढ़ें- ई-ऑक्शन से खरीदी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...