मेरठ, मार्च 7 -- प्रदेश के नगर निगमों में डिजिटल कामकाज को बढ़ावा देने के लिए लागू किए गए 'ई-ऑफिस' सिस्टम की ताजा रिपोर्ट ने मेरठ, शाहजहांपुर जैसे नगर निगम फिसड्डी साबित हुए हैं। इस रिपोर्ट ने जहां कुछ शहरों की कार्यकुशलता की सराहना की है, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े नगर निगमों की सुस्ती पर शासन ने कड़ी नाराजगी जताई है। जारी रिपोर्ट के अनुसार, अलीगढ़ नगर निगम प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में प्रथम स्थान पर रहा है। अलीगढ़ ने न केवल 10,224 ई-फाइलें तैयार कीं, बल्कि 97,091 ई-फाइलों का मूवमेंट कर डिजिटल कामकाज में बाजी मारी है। इस मामले में सहारनपुर नगर निगम दूसरे स्थान पर काबिज है, जहां ई-फाइलों का मूवमेंट 64,000 के पार रहा। लखनऊ नगर निगम तीसरे स्थान पर है।रिपोर्ट के सबसे चौंकाने वाले आंकड़े मेरठ और शाहजहांपुर से आए हैं। डिजिटल इंडिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.