प्रयागराज, सितम्बर 14 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों को राहत देते हुए वर्ष 2024-25 की ई-अपार से जुड़ी लंबित आपत्तियों और प्रतिवेदनों के निपटारे की समय-सीमा 30 सितंबर तक बढ़ा दी है।ई-अपार में कर्मचारियों के सालभर के कामकाज और प्रदर्शन का मूल्यांकन दर्ज होता है। ग्रेडिंग से असंतुष्ट कर्मचारी इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। रेलवे बोर्ड की संयुक्त निदेशक जया कुमार के अनुसार फील्ड यूनिटों की मांग पर समय बढ़ाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...