समस्तीपुर, जनवरी 30 -- समस्तीपुर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की बैठक गुरुवार को मंडलीय यूनियन कार्यालय में हुयी। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार ने की। इसमें मुख्यालय शाखा, आउटडोर शाखा, कारखाना स्टोर शाखा एवं लोको शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान शाखाओं के पुनर्गठन, कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान व संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक को मुख्यालय शाखा से शाखा सचिव अजय यादव, अध्यक्ष अर्जुन कुमार, आउटडोर शाखा से शाखा सचिव मंजूर आलम, अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, अविनाश कुमार, कारखाना स्टोर शाखा से सचिव अमरजीत कुमार, लोको शाखा से सहायक सचिव सुशील कुमार, राज किशोर, मिथिलेश कुमार, मानाधार राम, मनीष कुमार, राकेश रौशन, मनोज कुमार सिंह एवं सीता राम आदि ने संबोधित किया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.