हापुड़, मार्च 14 -- ईस्ट वेस्ट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बदनौली में छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को सुरक्षित, सम्मानजनक और जागरूक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता एवं कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 विषय पर एक संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाने के साथ-साथ कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित कानून की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य डॉ.संजय कुमार ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा और महिलाओं की कार्यस्थल पर सुरक्षा दोनों ही अत्यंत आवश्यक विषय हैं। कार्यक्रम में वक्ता प्रो. सचिन कुमार निगम, रविंद्र कुमार एवं दीपांजलि ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने बताया कि ...