धनबाद, मार्च 20 -- ईस्ट बसूरिया ओपी के प्रांगण में गुरुवार को ओपी प्रभारी रूपेश दुबे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। संचालन मो. मुख्तार ने किया। बैठक में ईद व रामनवमी त्योहार को शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने निर्णय लिया गया। जिला प्रशासन के गाइड लाइन का पालन करने का भी सभी ने सहमति जताई। वक्ताओं ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचना है। किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा बेवजह अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कानूनी करवाई करने का निर्णय लिया गया। सभी ने एकमत से इस वर्ष भी ईद व रामनवमी दोनों त्योहारों को भाईचारे, सौहार्द व शांति पूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया। जुलूस, शोभायात्रा या धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करने, तेज आवाज में संगीत बजाने से परहेज करने व समय-सीमा का सम्मान करने पर सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.