ईस्ट बसूरिया ओपी के समक्ष आदिवासी समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन
धनबाद, जुलाई 25 -- ईस्ट बसुरिया ओपी के सोरीटांड़ बस्ती में मिली जयराम मांझी के शव के मामले में शुक्रवार को आदिवासी समाज के लोगों ने झाकोमयू के जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू के नेतृत्व में ओपी के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कुछ देर बाद ओपी प्रभारी ने आश्वासन दिया कि पांच दिन के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। झामुमो के वरीय नेता रतिलाल टुडू ने बताया कि मृतक जयराम मांझी बहुत ही सभ्रांत व धार्मिक व्यक्ति थे। उनका समाज मे किसी से कोई मतभेद नहीं था। किस परिस्थितियों में उनकी हत्या हुई है, पुलिस इसका पटाक्षेप करें। जयराम के हत्यारों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करें। यह भी पढ़ें- Palamu News: जंगली सुअर का शिकार करने में गई थी युवक की जान, साथियों ने शव बालू में दफना दिया था मौके पर अनील टुडू, बिरजू सोरेन, दिलीप चौधरी, महिराम मांझी, मोहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.