धनबाद, जून 14 -- ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र स्थित सत्यम इंफ्रा आउटसोर्सिंग परियोजना को लेकर चल रहे विवाद में शुक्रवार को हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक छोटू यादव के आवेदन पर मो. शाहनवाज खान उर्फ राजा समेत 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

घटना का विवरण पुलिस के अनुसार दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने छोटू यादव के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। जानकारी के अनुसार आउटसोर्सिंग परियोजना को लेकर समर्थकों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच पिछले कई दिनों से तनाव का माहौल बना हुआ है।

पिछले विवाद बीते 3 जून को दोनों पक्षों के बीच पहली बार विवाद हिंसक रूप ले लिया था, जिसके बाद मारपीट की घटना सामने आई थी। उ...