जमशेदपुर, फरवरी 26 -- 27 फरवरी को कोलकाता में ईस्ट बंगाल के खिलाफ होने वाले इंडियन सुपर लीग मुकाबले से पहले आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। टीम प्रबंधन का मानना है कि लीग में जीत का अंतर नहीं, बल्कि तीन अंक सबसे महत्वपूर्ण हैं। कोच ने कहा कि पिछले मैच में टीम ने कम गोल से जीत दर्ज की, लेकिन गोल न खाना भी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने स्वीकार किया कि पंजाब के खिलाफ मौके कम बने, पर विरोधी टीम की सशक्त रक्षापंक्ति को इसका श्रेय दिया जाना चाहिए। सेट-पीस में सुधार और मौके भुनाने पर टीम प्रशिक्षण में विशेष ध्यान दे रही है। ईस्ट बंगाल को मजबूत और परंपरागत क्लब बताते हुए कोच ने कहा कि उनके विदेशी खिलाड़ियों और शीर्ष स्कोरर मिगुएल से सावधान रहना होगा। उन्होंने मजबूत रक्षा और अधिक आक्रामक खेल पर जोर दिया। मिडफील्डर प्रणय हलदर ने कहा कि टीम सकारात्मक स...