रांची, अगस्त 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची में पहली बार आयोजित होनेवाले ईस्ट टेक 2025 को लेकर मंगलवार को दीपाटोली आर्मी कैंट के केरकेट्टा ऑडिटोरियम में कर्टन रेजर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय के अधिकारियों के साथ राज्य के 50 से अधिक उद्यमी और एमएसएमई सेक्टर के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि ईस्ट टेक 2025 के आयोजन से झारखंड की तकदीर बदलने का प्रयास है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ईस्ट टेक 2025 में सहयोग करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि रक्षा सेक्टर में कई नए और बड़े काम हो रहे हैं, जिसमें एमएसएमई सेक्टर की भूमिका बड़ी हो सकती है। इसी उद्देश्य के साथ ईस्ट टेक का आयोजन रांची में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षा सेक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.