भागलपुर, सितम्बर 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। पटना के कंकड़बाग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भागलपुर की खुशी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आशादीप क्लब से जुड़ी खुशी एक साधारण और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके कोच जितेंद्र मणि राकेश ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद परिजनों ने खुशी की मेहनत को हमेशा सराहा और उसे आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया। संघ के सचिव मो. नसर आलम ने स्वयं पदक पहनाकर खुशी को सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...