ईस्ट जोन चैंपियनशिप में आयुष ने जीता कांस्य पदक
मैनपुरी, अगस्त 23 -- जनपद भदोही के बीपीएमजी पब्लिक स्कूल में 17 से 21 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मैनपुरी के बालाजी ग्लोबल एकेडमी के छात्र आयुष कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के 300 से अधिक स्कूलों के लगभग 3500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। आयुष ने अंडर-19 के 59 किग्रा भार वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल प्रयागराज के खिलाड़ी को पॉइंट गैप से हराकर यह उपलब्धि प्राप्त की। टीम का नेतृत्व मुख्य कोच योगेश कुमार माथुर ने किया। जीत की खबर मिलते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रबंधक सुरेश चंद्र दुबे, श्याम बाबू मिश्रा ने आयुष को बधाई देते हुए कहा कि उसने शानदार प्रदर्शन से स्कूल और जनपद का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें- प्रयाग पब्लिक स्कूल के 12 खिलाड़ियों ने जीते पदक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.