शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- शाहजहांपुर। गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में ईस्टर पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान के इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग चर्च पहुंचे और प्रार्थना, भजन एवं आराधना के माध्यम से अपनी आस्था व्यक्त की। पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शामिल हुए। उन्होंने ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, शांति और मानवता का संदेश देता है। समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने ईसाई समुदाय के सामाजिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई। चर्च के पुरोहित अमित लाल और भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने श...