सिमडेगा, अप्रैल 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। ईसाई धर्मावलंबियों के प्रमुख पर्व ईस्टर को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। पर्व की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। एक ओर जीईएल मसीही धर्मावलंबी अपने पूर्वजों की कब्रों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट में जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर रोमन कैथोलिक धर्मावलंबी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना और मिस्सा पूजा की तैयारी कर रहे हैं। ईस्टर के अवसर पर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की परंपरा के तहत मसीही समाज के लोग कब्रिस्तानों में पहुंचकर कब्रों की साफ-सफाई कर रहे हैं। कई स्थानों पर कब्रों को रंग-रोगन कर सुंदर रूप दिया जा रहा है और गेंदा फूलों से सजाया जा रहा है। इस कारण बाजार में गेंदा फूल की मांग अचानक काफी बढ़ गई है। कुछ दिन पहले तक गेंदा फूल की एक लड़ी 15 से 20 रुपये में आसानी से मिल जाती थी। लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.