ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक की पिकअप से टक्कर, गेहूं बिखरा
बागपत, जून 10 -- खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने गेहूं लदी पिकअप गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई और गेहूं सड़क पर बिखर गया। गनीमत रही कि दोनों चालक बाल-बाल बच गए। पिकअप चालक पवन ने बताया कि वह चमरावल गांव से किसान का गेहूं भरकर पाठशाला स्थित एक आटा मिल में जा रहा था। बड़ागांव टोल प्लाजा से पेरिफेरल पर चढ़ने के बाद रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज पार करते समय पिकअप खराब हो गई। वह मदद के लिए फोन करने नीचे उतरा ही था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहन से टकराई सब्जी लदी पिकअप इससे पिकअप में भरा गेहूं सड़क पर फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक चालक ओमवीर पानीपत जा रहा था। उसने बताया कि आगे चल रही पिकअप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.