बागपत, सितम्बर 26 -- चांदीनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगने से उसके पीछे चल रहा ट्रक उससे टक्करा गया। हादसे में ट्रक का चालक गंभीर रूप में घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मथुरा निवासी सुनील पुत्र आजाद ट्रक चलाता है। वह पंजाब के अंबाला में तारकोल लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से लौट रहा था। जैसे ही ट्रक रटौल अंडरपास के समीप पहुंचा, तो उसके आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिससे दोनों ट्रकों में टक्कर हो गई। हादसे में पीछे चल रहे ट्रक का चालक सुनील घायल हो गया, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...