देवघर, अप्रैल 18 -- चितरा। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) प्रबंधन ने कार्यस्थल पर अनुशासन और पेशेवर माहौल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सभी कर्मचारियों के लिए नई ड्रेस कोड नीति लागू करने का निर्णय लिया है। नई ड्रेस कोड इस बार ग्रे कलर का शर्ट व काले रंग की पैंट होगी। इस संबंध में महाप्रबंधक (खनन) कार्यालय द्वारा 10 अप्रैल 2026 को आदेश जारी कर दिया गया है। जारी निर्देश के अनुसार आगामी 1 मई 2026 से यह नई ड्रेस कोड प्रभावी होगा। इसके तहत अधिकारियों और प्रशिक्षुओं को औपचारिक या अर्ध-औपचारिक पोशाक पहनना अनिवार्य किया गया है। सभी कर्मियों के लिए साफ-सुथरे काले चमड़े के जूते और मैचिंग मौजे पहनना जरूरी होगा। यह भी पढ़ें- जेपीएससी परीक्षा: केंद्र के 200 मीटर की परिधि तक लागू रहेगी निषेधाज्ञा विशेष अवसरों पर टाई पहनने का भी प्रावधान रखा गया है।...