रांची, मार्च 18 -- रांची। ईस्टर्न कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड हेल्थ स्टडीज में बुधवार को कैंसर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आरजेएसपी कैंसर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी पांडे, मुकेश नंद तिवारी और ईशान साहू ने कैंसर के लक्षण, कारण और समय पर जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर बीडी राणा और नितेश कुमार सहित कॉलेज के शिक्षक व नर्सिंग छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरुकता और शुरुआती उपचार के लिए प्रेरित करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.