लखनऊ, मार्च 15 -- फोटो---- - फूलों की होली में बिखरे बुंदेली लोक रंगलखनऊ, संवाददाता।बुंदेलखंड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद की ओर से गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल क्लब सभागार में होली मिलन समारोह में ईसुरी के फाग और पारंपरिक बुंदेली गीतों के साथ फूलों की होली खेली गई। मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी विजय कुमार, विशिष्ट अतिथि पेंशन निदेशालय के निदेशक रवींद्र कुमार द्विवेदी, सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संरक्षक पुष्पलता अग्रवाल, बनारसी प्रसाद गुप्त, वीके शुक्ला, परिषद के अध्यक्ष महेंद्र तिवारी ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।परिषद के महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि बुंदेली लोकपरंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से परिषद प्रतिवर्ष होलीगीत, रसिया और राई नृत्य जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सांस्कृतिक सचिव अर्चना गुप्ता के...