ईसी की बैठक के बाद खुलेगा लिफाफा
वाराणसी, जुलाई 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) और ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज पदों पर हुए साक्षात्कार के दो दिन बाद भी लिफाफा नहीं खुला है। ऐसे में लोग अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। हालांकि एक्जिक्यूटिव काउंसिल (ईसी) की बैठक के बाद ही चयनित अभ्यर्थियों के नामों की घोषणा होगी। उल्लेखनीय है कि एमएस और प्रोफेसेर इंचार्ज के लिए आठ जुलाई को साक्षात्कार हुआ था। एमएस के लिए 14 और प्रोफेसर इंचार्ज के लिए नौ लोगों ने दावेदारी की है। साक्षात्कार के दो दिन बाद, शुक्रवार तक लिफाफा नहीं खुला है। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि इस मामले में आला अधिकारी ही बेहतर बता सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.