ईसीसी में प्रवेश के लिए करें आवेदन
प्रयागराज, जुलाई 5 -- प्रयागराज। ईसीसी में नए सत्र 2026-2027 में बीएड, डीएलटी एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन फ़ार्म महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.eccprayagraj.org पर उपलब्ध है। ईसीसी में वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जंतु विज्ञान, अंग्रेजी एवं राजनीति शास्त्र विषयों में परास्नातक पाठ्यक्रम संचालित हैं। जो विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हों वो पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। बीएड का आवेदन शुल्क एक हजार, डीएलटी का शुल्क 800 एवं पीजी पाठ्यक्रमों में एक विषय का शुल्क 1200 और दो विषयों के लिए 1500 है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.