प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। ईसीसी में प्रथम सेमेस्टर के परिणाम को लेकर गुरुवार को छात्रों का आक्रोश उग्र हो गया। बैक पेपर लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने परीक्षा विभाग के बाहर जमकर नारेबाजी की और शिक्षकों का घेराव कर दिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि कॉलेज परिसर में देर शाम तक हंगामे का माहौल बना रहा। छात्रों का धरना बुधवार से ही जारी था। कई छात्र बुधवार रात भी कॉलेज परिसर में डटे रहे और गुरुवार सुबह प्रदर्शन और तेज हो गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा विभाग के बाहर जमा होकर बैक पेपर के विरोध में नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने शिक्षकों को घेर लिया और अपनी मांगों को लेकर जमकर हंगामा किया।छात्रों का आरोप है कि प्रथम सेमेस्टर में बैक पेपर लगाने को लेकर विश्वविद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.