प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज। ईसीसी के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा टूकर हाल में आयोजित वार्षिक समारोह में सिविल सेवा परीक्षा में 158वीं रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित पूर्व छात्र अनिंद्य पांडे का सम्मान किया गया। अनिंद्य ने कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने पढ़ाई के साथ रणनीति, धैर्य और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया। मुख्य अतिथि डॉ. राम प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षणेत्तर गतिविधियों में भाग लेने की सलाह दी। प्राचार्य प्रो. एएस मोसेस और विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश प्रताप सिंह ने अनिंद्य को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...