शाहजहांपुर, जुलाई 23 -- शाहजहांपुर। जिले में ईसीसी एजुकेटर भर्ती के लिए चल रहे साक्षात्कार में अभ्यर्थियों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इंटरव्यू बोर्ड उम्मीदवारों की विषयगत जानकारी, तर्क क्षमता और बच्चों को पढ़ाने की समझ का भी परीक्षण कर रहा है। सवालों का स्तर अपेक्षा से अधिक होने के कारण कई अभ्यर्थी असहज नजर आए। बुधवार को विकास भवन में साक्षात्कार के लिए कुल 80 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 71 ने इंटरव्यू दिया, जबकि 9 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इंटरव्यू के दौरान विकास भवन परिसर में दिनभर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की भीड़ बनी रही। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता जीआईसी के तीन विषयों का परिणाम घोषित अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य जानकारी के साथ-साथ गणित, हिंदी, अंग्रेजी और शैक्षिक विषयों से जुड़...