संतकबीरनगर, जुलाई 2 -- संतकबीरनगर। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बुधवार को कहा कि सभी ईसीसी एजुकेटर अपने तैनाती वाले विद्यालय पर पहुंचकर तत्काल योगदान देना शुरू करें। सभी का नियुक्ति पत्र उनके रजिस्टर्ड मेल पर अपलोड कर दिया गया है। इसके अलावा अभी खंड शिक्षाधिकारी को भी उपलब्ध कराया गया है। जिसके भी मेल पर तैनाती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें खंड शिक्षाधिकारी द्वारा विद्यालय पर ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...