ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में बढ़ी आवेदन तिथि, पुराने आवेदन निरस्त
कन्नौज, अगस्त 9 -- कन्नौज। प्राथमिक शिक्षा विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से ईसीसीई एजुकेटर के 195 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में अचानक बदलाव कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश रोजगार संगम (सेवायोजन) पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 12 अगस्त कर दी गई है। इसके साथ ही 22 जुलाई से सात अगस्त तक किए गए सभी आवेदनों को तकनीकी कारणों का हवाला देकर निरस्त कर दिया गया है। इन अभ्यर्थियों को अब दोबारा आवेदन करना होगा। पोर्टल पर जारी सूचना में कहा गया है कि तकनीकी कारणों से पूर्व में प्रकाशित रिक्ति को त्रुटिवश निरस्त माना जाए। विभाग ने पुराने आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को नए सिरे से आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि केवल वही अभ्यर्थी आवेदन करें, जो स्थानीय स्तर पर कार्य करने के इच्छुक हों। निर्धारित तिथि और समय पर रैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.