धनबाद, अगस्त 21 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। ईसीएल के निदेशक (एचआर) को बीसीसीएल का प्रभार मिलने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी सप्ताह कोयला मंत्रालय की ओर से इस बावत आदेश जारी किया जाएगा। मालूम हो कि बीसीसीएल के निदेशक(एचआर) मुरली कृष्ण रमैया इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बीसीसीएल के निदेशक(एचआर) के रुप में राजर्षि धर का चयन भी हो गया है। वैसे केंद्रीय कैबिनट की नियुक्ति संबंधी केमटी से हरी झंडी मिलने में दो-तीन महीन का वक्त लग सकता है। राजर्षि धर की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी होने तक बीसीसीएल में निदेशक(एचआर) की जिम्मेदारी कोल इंडिया के किसी अनुषंगी कंपनी के निदेशक(एचआर) को दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो पूरी संभावना है कि इसीएल के निदेशक(एचआर) को बीसीसीएल का प्रभार दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...