गोड्डा, जून 18 -- ललमटिया, प्रतिनिधि। ईसीएल कर्मी मृत्युंजय गुप्ता को जनता मजदूर संघ द्वारा ईसीएल की राजमहल परियोजना क्षेत्र के लिए उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इस बात की जानकारी जनता मजदूर संघ के महामंत्री,हिन्द मजदूर सभा सदस्य सह जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम ने पत्र के माध्यम से दी है। पत्र मे कहा गया है कि ईसीएल की राजमहल परियोजना प्रबंधन जनता मजदूर संघ के उपाध्यक्ष को सहयोग करेंगे और परियोजना प्रबंधन के साथ तालमेल बनाकर संघ के अधिकारी परियोजना को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग देंगे। मृत्युंजय गुप्ता को राजमहल परियोजना क्षेत्र के उपाध्यक्ष बनने पर जनता मजदूर संघ के लोगो ने बधाई दी और आशा व्यक्त की है कि संगठन में उनके आने से संगठन का काफी मजबूती होगा। यह भी पढ़ें- ग्रासिम इंडस्ट्री के नए इकाई प्रमुख बने अजय गुप्ता

हिंदी हिन्दुस्त...