गोड्डा, जनवरी 30 -- ललमटिया प्रतिनिधि। ईसीएल की राजमहल परियोजना ललमटिया कोयला खदान क्षेत्र के ओसीपी कार्यालय के डोजर सेक्शन में कार्यरत ईसीएल कर्मी जोहन हांसदा उम्र 46 वर्ष के आकस्मिक निधन हो जाने से राजमहल परियोजना क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है मृतक जोहन हांसदा अपने पैतृक आवास डकैता गांव में था बुधवार के देर शाम दिल का दौरा पड़ जाने के बाद जोहन हांसदा के परिजन के द्वारा ललमटिया स्थित डकैता के मिशन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।मृत घोषित की सूचना के बाद मृतक के मातमी सन्नाटा छा गया।जोहन हांसदा के निधन की सुचना पर मृतक के घर पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम एवं एटक यूनियन के सचिव रामजी साह पहुंच कर परिजन को सांत्वना दिया। कहा कि मृतक मधुर स्वभाव का व्यक्ति था सभी से मिलजुल कर कार्य करता था अचानक निधन होने से क्षेत्र के...